सोरम में पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस की घेराबंदी देख भागने में सफल हुवे कुछ लोग, 4 युवक के खिलाफ अपराध दर्ज, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन थाना के ग्राम सोरम में पुराना सोसायटी के पास बिजली खंभा के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पाटन पुलिस ने दबिश दिया। पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर कुछ जुआड़ी भागने में सफल हो गए। चार जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सोरम पहुंचकर पाटन पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये । पुलिस को देखकर कुछ जुआडियान वहां से भाग गये । पकडे गये जुआडियान से पूछताछ किया जो रूपये पैसो का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलना बताये । युगल किशोर यादव पिता सहदेव यादव उम्र 35 वर्ष , सौरभ साहू पिता नरहर साहू उम्र 25 वर्ष , बंटी वर्मा पिता शिव कुमार वर्मा उम्र 33 वर्ष , नोमेश वर्मा पिता गोविन्दा वर्मा उम्र 27 वर्ष सभी साकिनान ग्राम सोरम से कुल नगदी रकम 1190 रूपये एवं 52 पत्ती तास गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।।