कोंडागांव/विश्रामपुरी । अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संघ विगत 25 जुलाई से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 5 दिवसीय हड़ताल पर है।जिसे समर्थन देने भाजपा मंडल विश्रामपुरी के अध्यक्ष परदेशी नाग के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तीसरे दिन बुधवार को धरना स्थल पहुंचे। जिनका फेडरेशन के लोगों ने भी स्वागत किया।
इसी बीच पहुँचे भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी तथा पूर्व नप अध्यक्ष आकाश मेहता ने गृह भाड़ा एवं महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर 34 प्रतिशत नही मिलने पर कांग्रेस सरकार की खूब खिंचाई की और कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है तथा यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे काला समय के लिए याद किया जाएगा।
मौके पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने भी भुपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इनकी जायज मांग को पूरा नही कर पाती तो इसको अपनी कुर्सी से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी क्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंजोरी नेताम ने भी कांग्रेस सरकार सभी वर्गो को ठगने वाली करार दिया है चाहे वह किसान हो या बेरोजगार हो या कर्मचारी हो सबको लालच देकर जनता से झूठ बोलकर गद्दी में बैठा हुआ है ऐसे लोगों को कुर्सी में बैठने का कोई अधिकार नही है। विश्रामपुरी क्षेत्र के जनपद सदस्य गीतेश पांडे ने भी कांग्रेस को लेकर इनकी रीति-नीति को लेकर सवाल खड़े किए।इस अवसर पर पहुंची महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने भी आज हड़ताल का तीसरा दिन है जिससे सभी ऑफिस एवं स्कूल प्रभावित है जिसके लिए जनता दर-दर भटक रही है।और हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के कान में जू तक नही रेंग रही है यह सबसे बड़ी विडम्बना तथा इस समय की सबसे बड़ी त्रासदी है।आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में बड़े बड़े वादा किए गंगा जल की झूठी कसम खाकर जनता को गुमराह किया और आज अपने वादों से आज मुखर रही है ऐसी सरकार अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नही है।इस अवसर पर पहुँचे भाजपा के सभी लोगो ने फेडरेशन को पूर्ण समर्थन देकर साथ देने की बात कही।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर बैस,रविंद्र पांडे महामंत्री,जीवन मानिकपुरी ,संगीता पोयाम प्रदेश मंत्री अनु.सु.जनजाति मोर्चा,सुरेन्द मरकाम जिला उपाध्यक्ष अनु.सु.जनजाति मोर्चा,प्रभु नेताम मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा,गौरव शार्दुल प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारणी सदस्य, मनाराम मरकाम अध्यक्ष अनु.सु.जनजाति मोर्चा,लाला राम मरकाम सांसद प्रतिनिधि, सरिता नेताम अध्यक्ष महिला मोर्चा,सुदर्शन सेठीया, विवेक चांदेकर,आंध्रुराम नेताम,सत्यजीत वट्टी एवं कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।