बड़ी सड़क दुर्घटना: पिकअप ने कार को मारी टक्कर, पिक अप में 28 मजदूर सवार थे, घटना में घायलों को इलाज कराने अस्पताल ले जाया गया…

–   प्रतिबंध के बावजूद मालवाहक वाहन बिठा रहे है सवारी


कुरूद। धमतरी से कुरूद मार्ग पर कुरूद के पास मजदूरों से भरी एक पिक अप ने कार को ठोकर मार दी है। इस घटना में कार में सवार दो लोगो को मामूली चोट आई है। वही पिक अप में करीब 28 मजदूर सवार थे। जो की खेत में काम करने जा रहे थे। तभी कुरूद के पास यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए कुरूद अस्पताल ले जाया गया है।