खर्रा मर्डर मामला में बड़ी अपडेट: क्यों की है युवक की हत्या, कैसे की प्लानिंग, एक दो नहीं बल्कि चार से अधिक है आरोपी, पढ़िए पूरी खबर सिर्फ सीजी मितान पर


पाटन। खर्रा में बीती रात हुई एक 24 वर्षीय युवक की हत्या मामले में बड़ा अपडेट मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को मारने वाले एक नहीं बल्कि चार से अधिक लोग शामिल है। गांव में यह चर्चा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित हो सकता है। फिरहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की खुलासा रानी तराई पुलिस जल्द ही कर सकती है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम खर्रा में मातर का कार्यक्रम देखने पास के ही गांव रेंगा कथेरा में रहने वाले 24 वर्षीय युवक खूबी राम पिता कृष्ण कुमार पहुंचे थे। यहां पर मृतक के रिश्तेदार भी रहते थे। वही बताया जा रहा है को शाम को मातर कार्यक्रम के समय मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने भी पहुंचा था। जिसे लड़की के भाई के दोस्तो ने देख लिए। इसके बाद युवकों ने उसे मारने की प्लानिंग किया। फिर रात्रि में कार्यक्रम के दौरान ही कार्यक्रम स्थल के कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया। फिर हाल पुलिस अभी किसी तरह का बयान जारी नहीं किया है। लेकिन सभी आरोपी पुलिस के हिरासत में है। अब जल्द ही मामला की खुलासा हो जाएगा।