


छत्तीसगढ़ से रायपुर की सहायक शिक्षक ममता अहार का चयन हुआ है। लाखे नगर निवासी ममता रायपुर के शासकीय प्राइमरी स्कूल पं. सखाराम दुबे स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। ममता को अनूठे अंदाज में बच्चों को पढ़ाती है। वो पिछले 23 वर्ष से बच्चों को गीतों के जरिये पढ़ाती है। ममता ने शिक्षा के विस्तार के लिए कई उल्लेखनीय काम किए हैं। खासकर बच्चों को नृत्य संगीत के माध्यम से रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए वह पाठ को पंडवानी और पंथी में बदल देती हैं।







