ममता चंद्राकर ने को अपील, कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाए, कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू

पंडरिया-नगर के गांधी चौक के पास कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम कर अभियान का आगाज किया।विधायक ममता चन्द्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं को 2023 के लिए एकजुट रहकर कार्य करने तथा शासन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, लालजी चंद्रवंशी,पारस बंगानी,राधेलाल भास्कर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नवींन जायसवाल ,ब्लाक कांग्रेस प्रभारी घनश्याम साहू,जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी,जिला समन्वयक युवा मितान मनीष शर्मा,जिला सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी,कांग्रेस के सभी जनपद सदस्य,सरपंच,पार्षद सहित सगंठन के युवा,महिला कांग्रेस एवम वरिष्ठजन ,जोन ,सेक्टर ,बूथ प्रभारी उपास्थि रहे।