दुर्ग। दुर्ग पुलिस के थाना जामुल द्वारा घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02.04.2026 को प्रार्थिया हर्षा माण्डरे, निवासी आदित्य नगर दुर्ग द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि वह अपनी भतीजी के घर हाउसिंग बोर्ड भिलाई आई हुई थीं, जहां भतीजी के पति द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई तथा घर में रखे धारदार हथियार से हमला किया गया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुदीप जाधव (उम्र 40 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।







