हनुमान जन्मोत्सव में मानस सम्मेलन ग्राम खपरी में संपन्न, वीर हनुमान संकट मोचक…रश्मि वर्मा

पाटन
।ग्राम खपरी(चूलगहन)जय बजरंग मानस मंडली एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव एवं मानस सम्मेलन विगत 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।स्थानीय वरिष्ठजनों के द्वारा सिया रामचंद्र,वीर हनुमान की पूजा अर्चना,दीप प्रज्वलन पश्चात मानस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।
समापन के अतिथि श्रीमती रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (जनपद सदस्य),अशोक साहू (पूर्व जिपं. उपाध्यक्ष),दिनेश साहू जनपद सदस्य,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,मनोज पटेल सरपंच,नीरा पुलस्य साहू (पूर्व सरपंच),भविष्य जैन,कन्हैया लाल सिन्हा (शिक्षक)एवं अन्य अतिथि शामिल हुए।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने वीर हनुमान जी संकट मोचक है।कोई भी बड़ी विपदा आने से उनके नाम से ही समस्या का समाधान हो जाता है।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने हनुमान जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित करते हुए हिंदू धर्म के प्रति आस्था,समर्पण का भाव खपरी वासी हमेशा करते आ रहे हैं।युवा साथियों में हनुमान जी विराजमान है जरूरत है उनको अहसास दिलाने की।
मंच संचालक पुरेंद्र रघुवंशी,देवेंद्र निषाद ने किया।
मानस सम्मेलन में ख्याति प्राप्त मानस मंडलीयों की अनुपम प्रस्तुति राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर पार्वती पटेल उपसरपंच,विनय मरकाम,डा संतोष साहू,हिम्मत दास मानिकपुरी,पवन साहू,कुसुमलता पटेल,अरविंद साहू,देवलाल पटेल,इतवारी साहू,चैनसिंह रघुवंशी,गरीबा शुक्ला, छविराम,शत्रुहन पटेल,डेरहा निषाद,भागचंद पटेल,सरजू पटेल,मोहन निषाद,अजय साहू,रूपदास मानिकपुरी,टिकेश पटेल,जमुना,राधिका पटेल,हेमलता पटेल जय बजरंग मानस मण्डली एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।