पाटन।।ढोर में पारंपरिक मानस गान और मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष निशांत सोनबाईर ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 और 8 फरवरी को मानस गान का आयोजन होगा, जबकि 9 फरवरी को मड़ई मेला आयोजित किया जाएगा।
मानस गान कार्यक्रम में प्रदेश की ख्यातिनाम मानस मंडलियाँ अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी, जिससे श्रद्धालुओं और श्रोताओं को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।
वहीं 9 फरवरी की रात्रि में विशेष आकर्षण के रूप में “सोन के मुंदरी” छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।






