पाटन।ग्राम गाड़ाडीह में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 29 30 एवम 31 जनवरी को मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
मानस गान की शुरुआत 29 जनवरी की शाम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की जाएगी।शुभारंभ के मुख्य अतिथि राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, दुलौरिन बाई जनपद सदस्य,ज्योति ध्रुव सरपंच,तोपेन्द वर्मा उपसरपंच,खिलेश यादव पूर्व जनपद सदस्य होंगे।तत्पश्चात मानस मंडली की प्रस्तुति होगी।
द्वितीय दिवस विभिन्न मानस मंडलियों की प्रस्तुति होगी।
शनिवार 31 जनवरी को मानस गान सम्मेलन का समापन अतिथियों के द्वारा किया जाएगा।समापन में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे एवं अध्यक्षता सांसद विजय बघेल होंगे।
साथ ही शनिवार को ग्राम में मंडाई मिलन कार्यक्रम होगा।रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम (कविता वासनिक) अनुरागधारा की प्रस्तुति होगी।







