ब्लाक स्तरीय मानस गान स्पर्धा के विजेता मानस मंडली हुवे पुरस्कृत

पाटन। जनपद पंचायत पाटन में ग्राम पंचायत देवादा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले मानस मंडली को देवेन्द्र चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, गुलाब ठाकुर जी सभापति जनपद पंचायत पाटन, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, सी एल भुआर्य वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी एवं कन्हैया लाल मन्नाडे सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा मानस मंंडली को पुरूस्कार वितरण किया गया, ग्राम पंचायत देवादा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में शील सिन्धू राघव मानस मंडली ग्राम परसाही प्रथम स्थान संगीत मानस मंडली निपानी द्वितीय स्थान एवं नव जागृति मानस मंडली चुलगहन ने तृतिय स्थान प्राप्त किया गया पुरूस्कार वितरण के समय श्री दिनेश शर्मा लेखापाल जस्सु जितेश वर्मा सहायक ग्रेड 03 जनपद पंचायत पाटन नीलमणी वर्मा सहायक ग्रेड 03 जनपद पंचातय पाटन आलोक वर्मा डोमार यादव श् नंदू ठाकुर कामता सोनवानी के साथ साथ विजेता मानस मंडली के प्रतिभागी उपस्थित थे