अंडा। फोटो। मानस सुधा परिवार जिला दुर्ग, तुलसी मानस मंडली, शीतला मानस मंडली एवं समस्त ग्राम वासी अछोटी जिला दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में 27.10.2025 को एक दिवसीय मानस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम एवं आसपास ग्राम के रामकथा रसिक श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण लाभ लिया। संगोष्ठी में मानस सुधा परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दुर्ग, बालोद, राजनादगाँव, बेमेतरा एवं भाटापारा जिला से कथा वक्ताओं का भी आगमन हुआ।
पूजा-पाठ व दीप प्रज्वलन सुबह 9:00 बजे ग्राम पंचायत अछोटी के सरपंच झन्ना दिल्लीवार मुख्य आतिथ्य, पं. महेन्द्र पाण्डेय अण्डा निवासी ने सम्पन्न कराया। संगोष्ठी का मंगलाचरण तुलसी मानस मंडली अछोटी द्वारा किया गया। पश्चात मंच पर प्रथम वक्ता के रूप में आचार्य पं. महेंद्र पाण्डेय रामचरितमानस के प्रसंग पर अपनी सारगर्भित चिंतन प्रस्तुत किया। द्वितीय वक्ता के रूप में दुर्ग जिला के श्री समर्पण ज्ञान गंगा मानस मंडली रिसामा के सुप्रसिद्ध गायक एवं व्याख्याकार श्री कुमार सिंह पाल ने भजन गायन के साथ अरण्य कांड के पावन प्रसंग- “ईश्वर जीव भेद” पर बहुत ही सुन्दर व्याख्यान दिया फिर क्रमशः सागर दास मानिकपुरी, रेखराम साहू मूलचन्द साहू, जीवन साहू, पूनाराम साहू, लल्लू राम वर्मा, हरखन देशमुख, झालसिंह पटेल (भाटापारा), बलराम साहू (धर्मी), राजेन्द्र देशमुख, राजेन्द्र साहू, जोहन लाल साहू एवं विनोद साहू भिंभौरी आदि वक्ताओं ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान प्रस्तुत किये। जीवन साहू, के के सिन्हा, मेघनाथ सेन, टेकराम, खोमेश्वर वैष्णव, लिलार सिन्हा (चैनगंज), धनुष यादव, दशेन्द्र साहू, नंदकुमार साहू एवं हेमलाल साहू ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। तबले पर देवनारायण सर्पे, टी आर सार्वे, कनिष्क वैष्णव, प्रखर साहू, महेंद्र साहू, गोविन्द साहू एवं नेतराम देशमुख ने संगत किया। सुमधुर आवाज में राजेन्द्र देशमुख एवं श्री कामदेव साहू जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सभी वक्ताओं, संगीत साधकों, श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त श्री सागर दास मानिकपुरी जी ने किया।
श्री मानस सुधा परिवार मूलतः कोई संगठन नहीं है बल्कि निस्वार्थ, परमार्थ, सर्व जन हिताय, सर्वजन सुखाय के भाव से रामकथा को जन जन तक पहुँचाने वाला एक परिवार है जिनका मुख्य उद्देश्य उतई-अण्डा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में महीने में एक दिन मानस संगोष्ठी आयोजित कर नवोदित व्याख्याकारों एवं ग्रामवासियों को कथा लाभ प्रदान कराना है। इसी क्रम में इस सत्र का यह छटवां संगोष्ठी ग्राम अछोटी में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।







