मानस संगोष्ठी — शक्ति केंद्र झीट महुदा  में जुटे मानस मर्मज्ञ,

पाटन। ग्राम पंचायत झीट के सरपंच राजू साहू जी मानस सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर शक्ति केंद्र झीट महुदा के आयोजन में अतिथि के रूप में वे मौजूद थे।

मानस संगोष्ठी ज्ञान, भक्ति और श्रीरामचरितमानस के आदर्शों पर चिंतन एवं चर्चा का एक पवित्र मंच है। इस अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास जी के विचारों, मर्यादा, प्रेम और मानव जीवन के कल्याणकारी संदेशों को आत्मसात करने का अवसर मिला।

ऐसे आयोजन समाज में अच्छे संस्कार, आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।