पाटन। ग्राम सेलुद में त्रिदिवसीय सस्वर मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन 04, 05 एवं 06 फरवरी को किया जा रहा है। आयोजन का यह 29 वाँ वर्ष है। शुभांरभ, दीप प्रज्वलन समारोह – 04 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छ. ग. शासन और विधायक पाटन के मुख्य आतिथ्य में होंगे। अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग करेंगे। विशेष अतिथि खिलेश मारकण्डे (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन), श्रीमती खेमीन साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत सेलूद), चंचल चन्द्रकांत यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत सेलूद) , सुरेन्द्र बंछोर (ग्राम सभा प्रमुख) होंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह – 06 फरवरी 2024 मंगलवार शाम 4 बजे होगा। इस असवर पर मुख्य अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा) होंगे। अध्यक्षता श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग) करेंगी। विशेष अतिथि खिलेश मारकण्डे (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन), श्रीमती खेमीन साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत सेलूद) , चंचल चन्द्रकांत यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत सेलूद), सुरेन्द्र बंछोर (ग्राम सभा प्रमुख) होंगे। इस अवसर पर 6 फरवरी को मड़ाई मिलन समारोह भी आयोजित है। रात्रि में दुष्यंत हरमुख कृत छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच रंग झरोखा की प्रस्तुति भी होगी।







