मंडई मेला का आयोजन तरीघाट में 10 नवम्बर को, शहीद वीर नारायण सिंह का मूर्ति का होगा स्थापना, रात्रि में रंग झरोखा के कलाकर देंगे प्रस्तुति


पाटन। खारुन नदी के किनारे स्थित पुरातात्विक ग्राम तरीघाट में 10 नवम्बर को भव्य मंडई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा हु। पुरखा पुरोधा पुरातत्विक धरोहर मड़ई मेला के आयोजन से पहले दोपहर को सागर के पुरखा शहीद वीर नारायण सिंह का मूर्ति स्थापना भी किया जाएगा। रात्रि में दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा की प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी सरपंच तरीघाट अशोक साहू ने दी है।