पाटन।
तेलीगुंडरा में भव्य मंडाई मिलन
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में एक बहुत ही सुंदर गांव तेलीगुंडरा जहां विगत 48 वर्ष से दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी रामायण प्रतियोगिता और भव्य मंडाई मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की जाने माने मंडलियों ने भाग लिया,पुरुष वर्ग प्रथम स्थान विनय मानस मंडली ग्राम भिलौरी, द्वितीय स्थान शिव शक्ति मानस परिवार खम्हारिया और तृतीय स्थान विश्व कल्याण मानस परिवार कंहारपुरी रही। इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्रतिभा बालिका मानस परिवार पुररामटोला, प्रतिभा महिला मानस मंडली हाराडुला, तृतीय स्थान जागृति महिला मानस मंडली भोथली रही।। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अथिति पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधायक पाटन, अध्यक्षता श्री मति हुलेश्वरी बीरेंद्र साहू, विशेष अतिथि के रूप में दाऊ दिनेश साहू जनपद सदस्य, अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ साथ ग्राम के प्रमुख जन रेखराम साहू, डोमेंद्र गुरुपंच, राजाराम साहू, संजय साहू, किशन साहू, सुमन साहू, भगवान लाल, तोषण मानिकपुरी, की उपस्थिति रही। रात्रि में लोकरंग







