मंडी बोर्ड से होंगे समितियों में निर्माण कार्य, 24 फरवरी को होगा सावनी और केसरा में भूमिपूजन


पाटन।।
मंडी बोर्ड दुर्ग के द्वारा सेवा सहकारी समिति में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी गई है ।पाटन ब्लॉक के भी समितियां में भवन, बाउंड्री वॉल, शेड सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे। इसके लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम 24 फरवरी को रखा गया है । सर्वप्रथम ग्राम सांवनी में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के सभी सेवा सहकारी समितियां में होने वाले निर्माण कार्यों की भूमि पूजन किया जाएगा । इसके अलावा ग्राम केसरा में भी दोपहर को भूमिपूजन का  कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें दक्षिण पाटन क्षेत्र के समस्त समितियां में कराए जाने वाला कार्यों के लिए आधारशिला रखी जाएगी।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे।  अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा करेंगे।  विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक , जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष कीर्ति नायक , जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर , कल्पना नारद साहू , जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,  सहित मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, कमलेश चंद्राकर कमलेश साहू ,ज्योति साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर राजा पाठक सहित स्थानीय जनपद सदस्य एवं सरपंच गण होंगे।