अंडा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की सूक्ष्म संरक्षण मे मानव जीवन मे छाई आस्था संकट तथा अचिंत्य चिंतन को बदलने जनकल्याण कि भावना को ध्यान मे रखते हुए । दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंगरी में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस दोपहर 1 बजे से मंगल कलश एवं भव्य शोभायात्रा पुरे गांव में भ्रमण किया साथ ही युगसंगीत व प्रज्ञा पुराण के साथ प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सुरेश दीन जी एवं साथियो के साथ भव्य रूप से चल रहा है।


जिस कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ मे सभी के स्वास्थ्य लाभ घर परिवार कि सुख शांति के लिए गायत्री महायज्ञ होगा, दोपहर 12 बजे से पावन प्रज्ञा पुराण कथा चलेगा प्रतिदिन इस कार्यक्रम में कुंवर सिंह साहू, कामता प्रसाद साहू, शिवकुमार वाघमारे चैतराम, रोहित चंद्राकर, डॉ. एन के सिन्हा, भागीरथी कोसरिया , श्यामसुंदर यादव, संतोष साहू, प्रेमलाल सिन्हा, रोमलाल सिन्हा, रिखी सिन्हा, देवनारायण निर्मलकर एवं समस्त ग्रामीण जन शामिल हुए एवं अंतिम दिन विभिन्न संस्कार जैसे पुंसवन संस्कार, मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार का आयोजन समस्त ग्रामवासी व गायत्री परिवार ग्राम चिंगरी द्वारा किया जा रहा हैं।






