मनखे मनखे एक समान- गजेंद्र यादव…पुलगांव में धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास बाबा की जयंती


दुर्ग।गुरु घासीदास बाबा की जयंती पुलगांव में बहुत ही धूमधाम से मनाई गई सतनामी समाज ने जयंती का शानदार आयोजन किया ! मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव ने गुरु गद्दी पर पुष्प अर्पित कर सत्य के प्रतीक जैत खाम में दीप प्रज्वलित कर आरती की सभा को संबोधित करते हुए बाबा के बताए मार्ग में चलने की आग्रह किया, एवं मनखे मनखे एक समान और बाबा के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने को कहा गजेंद्र यादव ने गुरु घासीदास जयंती की समस्त वार्ड वासी को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर राहुल पंडित, बालक दास डेहरे भगवत प्रसाद मारकंडे,पार्षद काशीराम कोसरे एस एल कुरेशिया रामकुमार बंजारे ,प्रभु बंजारे शिवनाथ बंजारे भूषण बंजारे एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विक्रम भारती ने एवं आभार प्रगट लक्ष्मीकांत दुबे ( रज्जू ) ने किया