जामगांव आर – दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव बी मे भारतीय जनता पार्टी व ग्रामीण ने सुना पीएम नरेंद्र मोदी आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड के जरिए जनता से बात कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में भगत सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की शुरुआत, भगत सिंह- लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि पीएम ने कहा- आज लता मंगेशकर की जयंती है।

भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवदेनाओं को झकझोरता है। मराठी सुगम संगीत की महान हस्ती सुधीर फड़के जी ने सबसे पहले लता दीदी से मेरा परिचय कराया था। मैंने लता दीदी को कहा कि मुझे आपका गाया गाना ज्योति कलश छलके बहुत पसंद है।
इस दौरान – अभिषेक सेन बूथ अध्यक्ष भाजपा, त्रिभुवन अटल, युवराज साहू, बी. आर.साहू, तुकाराम साहू, मेघ साहू,तोरण साहू,गजेंद्र साहू उपस्थित रहे!






