बेलरगांव में गूंजी “मन की बात”, 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश को दिया सकारात्मकता और संकल्प का संदेश

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 136वां एपिसोड रविवार को पूरे देश के साथ भाजपा मंडल बेलरगांव के बूथ क्रमांक 228,229 में भी बड़े उत्साह के साथ सुना गया।

बेलरगांव मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडी़ल के घर में आयोजित इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह, युवा और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई।

पीएम ने इन मुद्दों पर किया जोर
प्रधानमंत्री ने 136वें एपिसोड में देश के कोने-कोने से आई प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, नशा मुक्ति और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। पीएम ने युवाओं से स्टार्टअप और नवाचार से जुड़ने, महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। देश के आम नागरिकों की मेहनत और संकल्प ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

ग्रामीणों ने की सराहना
कार्यक्रम सुनने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से हमें देशभर की सकारात्मक खबरें और नए विचार मिलते हैं। इससे गांव के विकास में भी प्रेरणा मिलती है। महिला समूह की सदस्याओं ने पीएम द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कही गई बातों की सराहना की।

धमतरी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि “मन की बात” सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जन-जन को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने का मंच है। बेलरगांव के लोग भी पीएम के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में उतारने के लिए संकल्पित हैं।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ भारत, जल बचाओ और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया।
जिसमें मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी, मंडल महामंत्री दीपक, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील,मीडिया प्रभारी उमेंद्र दीवान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, जिला कार्यसमिति सदस्य सीमा देवांगन, बूथ अध्यक्ष घनश्याम आडील,पूर्व सरपंच रमेश नेताम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।