भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष बने मनोहरदास मानिकपुरी

नगरी,सिहावा, बेलरगांव। प्रदेश एवं जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्दशानुसार भाजपा मंडल बेलरगांव की नवीन मंडल अध्यक्ष का घोषणा चुनाव प्रभारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार एवं सह चुनाव प्रभारी शेखर आडील की अगुवाई में बुधवार को बेलरगांव मुख्यालय की साहु सदन भवन में मंडल बैठक दौरान चुनाव प्रभारी ने प्रदेश संगठन से आए लिफाफा को खोलकर मंडल अध्यक्ष के लिए बेलरगांव निवासी मनोहर मानिकपुरी का नाम घोषणा की इस दौरान पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन की सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उचित समय पर नवीन सदस्यता जोडने की अपार सफलता पर कार्यकर्ताओ को बधाई दिया।

वहीं चुनाव प्रभारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने नवीन मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर बेलरगांव मंडल के सदस्यों को बधाई देते हुए अपनी अनुभवों को बांटते हुए सेवा सहयोग और समर्पण के साथ एक जुटता का परिचय देते हुए कार्य करने की राय दी!इस दौरान नवीन मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को बेलरगांव मंडल के तमाम पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने तिलक बंदनकर पुष्प हार पहनाकर बधाईया दी!इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप , जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुण्डी,महामंत्री राकेश चौबे, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा,बेलरगांव सरपंच उमेंद्र दीवान,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, सेवानिवृत्त डा.एस.के.नाग,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम, जिला मंत्री किसान मौर्चा,विनय देवांगन,पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, महिला मोर्चा महामंत्री लक्ष्मी ठाकरे,महामंत्री लिलेश प्रजापति, उमेश साहू,चुम्मन साहू, दीपक साहू, संजय शांडिल्य, नकछेड़ा नेताम,वैदकुमार गंजीर, रामसिंह मरकाम,लिलबंर साहू,सीमा देवांगन,गणेशिया नेताम,पीलाराम कोर्राम,इंदल नेताम,टीकेशवर ध्रुव, मनोहर सोनवानी, विरेन्द्र मिश्रा,भुवनदास , शंभूनाथ साहू ,केशव विश्वकर्मा,सोहन साहू,अकतु ध्रुव,चित्रांश ठाकुर सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सभी मौर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा मंडल बेलरगांव के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें बूथ अध्यक्षों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।