स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पाटन के छात्रा मानसी मस्तावर का राज्य स्तरीय अंडर 17 कबड्डी  शालेय प्रतियोगिता हेतु चयनित   

पाटन। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन के कक्षा ग्यारहवी के छात्रा मानसी मस्तावर का चयन बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अंडर 17 शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मानसी की इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मिलन कुमार देवांगन प्राचार्य वेलेंटीना मसीह, प्रधानपाठक अंजू राय, व्याख्याता दीपा मनोज, समिति के सदस्य रोहित देवांगन सहित शिक्षकों एवं पालकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।  आगे जानकारी देते हुए व्यायाम शिक्षक हेमंत बघेल ने बताया कि सेजेस मर्रा में आयोजित जिला व छुईखदान में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर मानसी का चयन राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर तक बिलासपुर में आयोजित है जिसके लिए टीम में सम्मिलित होकर मानसी रवाना हो गया है।