


जिला स्तरीय रस्साकसी बालिका वर्ग 17 विजेता टीम में प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द कक्षा 9वी की छात्रा मानसी निर्मलकर का चयन संभाग स्तरीय रस्साकसी के लिए हुआ, एवं दिनांक 19/07/ 2022 को संभाग स्तरीय रस्साकसी में दुर्ग संभाग से मानसी निर्मलकर की टीम विजेता रही। इसके लिए प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द के संस्था प्रमुख रूपेश कुमार गुप्ता, ख्याति साहू, प्राचार्या केमलता साहू , क्रीड़ा प्रभारी वेदप्रकाश जोशी एवं समस्त शाला परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष जाहिर किया है ।






