ग्राम पिरदा में आज होगा मनवा कुर्मी भवन का लोकार्पण

बेरला/भिंभौरी। ग्राम पिरदा (भिंभौरी) मे आज प्रातः 11 बजे मनवा कुर्मी भवन का लोकार्पण रखा गया है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे तो वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे दुर्ग लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक विजय बघेल तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय कार्य वाहक अध्यक्ष डॉ.के. के. नायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर परगनिहा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज राज प्रधान धमधा राज द्वारा किया जाएगा।