लोधी समाज के राष्ट्रीय संगठन में हुई कई नियुक्तियां, नियुक्ति पत्र लेकरअध्यक्ष अधीन जंघेल , महासचिव दीपक जंघेल लोधी समाज जिला रायपुर आज पहुंचेंगे, नांदगांव और रायपुर में होगा स्वागत


पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश लोधी समाज अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के आदेशानुसार राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से चुने पदाधिकारियों की सूची लेकर अध्यक्ष अधीन जंघेल , महासचिव दीपक जंघेल लोधी समाज जिला रायपुर आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। आज दोपहर 1:30 बजे राजनांदगांव स्टेशन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र वर्मा एवं दशमत जंघेल प्रदेश महिला अध्यक्ष, प्रदेश संगठन जिला अध्यक्ष गण सामाजिक बंधुगण का युवा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा राजनंदगांव के नेतृत्व में स्वागत रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। तत्पश्चात रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारी गण सामाजिक बंधु लोकेश जंघेल युवा जिला अध्यक्ष लोधी समाज रायपुर के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया जाएगा। प्रदेश संगठन जिला संगठन सर्किल संगठन सामाजिक पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।