पंडरिया-समग्र शिक्षा, राज्य सरकार रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संगीत एवं कला उत्सव 2025 में शामिल बाल कलाकारों के सम्मान में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़ापुरी में बाल कलाकारों का अभिनंदन एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 28 से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में सरपंच सोनकली, यशवंत चंद्राकर, SMC अध्यक्ष देवचंद साहू एवं प्राचार्य बसंत डोरे की गरिमामय उपस्थिति में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र — करन यादव, अर्जुन यादव, आलोक सेन, राकेश चंद्राकर, श्यामू यादव तथा दृश्य कला (Visual Art) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डोमन और कार्यक्रम अनुरक्षक प्रभारी शिक्षक आदित्य साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं ग्राम का नाम गौरवान्वित किया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ , छात्र छात्राओं ने गीतों के माध्यम से प्रतिभागी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं, जिससे वातावरण उल्लासमय हो उठा।
अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






