पूर्व भाजपा पार्षद सहित अनेकों ने थामा कांग्रेस का पंजा, भाजपा जिला अध्यक्ष व जिला भाजपा कार्यालय वार्ड मे ही भाजपा महफूज नहीं

राजनांदगांव ।। सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी एवं शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे जहां कई दिनों के प्रयासों के पश्चात कांग्रेस के कैलाश नगर के पार्षद अमीन हुड्डा ने पूर्व भाजपा पार्षद के साथ अनेकों लोगों को मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करने में सफल नजर आए पार्षद अमीन हुड्डा महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के विश्वसनीय में से जाने जाते हैं।

यह बताना लाजमी है की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हमेशा महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख उत्साहित रहती है और जब भी राजनांदगांव मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ है तो महापौर द्वारा आत्मीय स्वागत को लेकर बड़ी तैयारी देखने मे रही आज भाई महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की उपस्थिति दिखाई दी,महापौर हेमा देशमुख के द्वारा गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के साथ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कमला कॉलेज चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति में पुष्प अर्पित किया गया एवं पूर्व भाजपा पार्षद सहित 50 अन्य लोगों को भूपेश बघेल ने कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस में प्रवेश दिलाया

इन्होंने थामा पंजा, छोड़ा कमल निशान
महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में एवं कैलाश नगर के वर्तमान पार्षद अमीन हुड्डा के कुशल रणनीति से कैलाश नगर के पूर्व भाजपा पार्षद विट्ठलभाई पटेल एवं राजनांदगांव शहर और ग्रामीण से कुल 50 अन्य लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया
विट्ठल भाई पटेल कैलाश नगर से 2010 के भाजपा पार्षद थे और 2020 में पुनः भाजपा के पार्षद प्रत्याशी थे एवं गुजराती पाटीदार समाज में अच्छी पकड़ रखते है, कुछ समय से वह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की कार्य प्रणाली नगर मे अनुपस्थिति और भाजपा के नीतियों से ना खुश चल रहे थे। प्रदेश में किसानों के हित में लगातार भूपेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और 5 वर्ष पूर्ण लगभग होते आने की स्थिति में घोषणा पत्र में किए गए वादों के पूरा होने के के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर क्षेत्र में हुए विकास के कारण भी लोगों का जुड़ना बताया जा रहा है। भाजपा से कांग्रेस प्रवेश के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं महापौर हेमा देशमुख के सक्रियता और कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश लेने का फैसला लिया विट्ठल पटेल के साथ महेश पटेल,मनोज पटेल, ,उमेश पटेल, अरविंद यादव, माधुर पटेल, जयेश पटेल, पीयूष पटेल, मोहन खाती एवं अन्य के साथ राजनंदगांव ग्रामीण से मगर लोटा से पंच पुत्र यश राजपूत और उनकी युवा टीम, सुरगी से सतनामी समाज प्रमुख राम कोसले, सिन्हा समाज से सौरभ सिन्हा एवं उनके साथीगण के साथ कुल 50 लोगों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीप अधिकृत रूप से कांग्रेस में प्रवेश किया

स्वागत के दौरान शहर कांग्रेस एवं ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव से आई आवाज हेमा देशमुख जिंदाबाद एवं छत्तीसगढ़ से आई आवाज भूपेश बघेल जिंदाबाद के जोशीले नारें लगाये
इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसी, महिला कांग्रस अध्य्क्ष, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, सेवादल अध्य्क्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्य्क्ष एवं निगम मंडल आयोग के सदस्य एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही
…………………………………………
महापौर हेमा देशमुख राजनांदगांव विधानसभा के प्रबल दावेदारों मे से एक

आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनंदगांव सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है सबसे बड़ा कारण यहां से भारतीय जनता पार्टी से डॉक्टर रमन सिंह विधायक हैं जो 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे। राजनांदगांव विधानसभा से महापौर हेमा देशमुख प्रबल दावेदारों में से एक देखी जा रही है यह अलग बात है कि अभी कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आगामी विधानसभा के पूर्व, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अपनी प्रबल दावेदारी पहले ही प्रस्तुत कर चुकी है अब इस कार्यक्रम के साथ उन्होंने अपनी आने वाली रणनीति का नमूना भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया है , स्वागत के दौरान सत्ता और संगठन के साथ कांग्रेस पार्टी में श्रीमती हेमा देशमूख के पक्ष में एकजुटता दिखाई दी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कोसरिया यादव समाज के कायर्क्रम में भी अप्रत्यक्ष रूप से हेमा देशमूख को अधिक तवज्जो देना नजर आया, संस्कारधानी मे कोसरिया यादव समाज में मुख्यमंत्री के आगमन से समाज मे हर्ष उल्लास का माहौल बना रहा।
………………………………………………………..
महापौर के प्रयासों से कांग्रेस अपनी ताकत बढ़ाने की दिशा मे अग्रसर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जिस तरह नजर आ रहा है उससे कहीं ना कहीं इस बात के संकेत भी मिलते हैं कि राजनांदगांव के कैलाश नगर वार्ड जहां से पाटीदार समाज से भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल हैं इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यालय भी है जहां भाजपा को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाती है और सबसे बड़ी बात यह है कि राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विधायक हैं और उन्हें चुनाव लड़ने की जुगत में है ऐसे में बीजेपी की विचारधारा का व्यक्ति अगर कांग्रेस में जाने की राह पर है तो निश्चित रूप से डॉ रमन सिंह के लिए आने वाला विधानसभा चुनाव कहीं मुश्किलों से भरा ना हो जाए ।एक तरफ भाजपा उत्तर दक्षिण मण्डल कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में कर रहे थे, दूसरी तरफ उन्हीं के पूर्व पार्षद विठ्ठल पटेल अपने साथियों सहित वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किए। यह भी आश्चर्य की बात है कि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश पटेल भी गुजराती पटेल समाज से हैं और विट्ठल भाई पटेल भी गुजराती पटेल समाज से और उस वार्ड से जहां भाजपा के जिला संगठन प्रमुख है और वही भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय भी।