पंडरिया – पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा में प्रतिबद्ध विधायक भावना बोहरा की सार्थक प्रयासों से क्षेत्रवासियों को 149.16 लाख (1करोड़ 49 लाख 16 हजार) के विकास कार्यों की सौगात मिली है।
छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के माध्यम से विधानसभा में कुल 16 विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क तथा सुगम आवागमन की सुविधा सुनिश्चित होगी।उक्त कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।







