अंडा। दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम हनोदा चौक में शहीद वीर दिवस मनाया गया ।इस कार्यक्रम में वीर सपूतों बलिदानों को याद कर करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनके त्याग बलिदानी और समर्पण,सहयोग,योगदान,हमारे इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में हमेशा हमेशा के लिए अंकित हो गया। जो वर्तमान भारत देश के युवाओं को इतिहास से प्रेरणा लेना चाहिए । तीनों कर्म वीर युवा क्रांतिकारी बहुत कम उम्र के थे जो अपने देश के लिए मर मिटने के लिए समर्पित भावना से पूरे भारत में एक क्रांति का लहर पैदा किये।जिनमें भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, के बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को इक नई दिशा दी थी.।देश के इन्हीं तीन वीर सपूतों के सम्मान में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है.।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचयत हनोदा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी किशोर साहू,उप सरपंच प्रकाश पटेल,भाजपा उतई मंडल सहसंयोजक मिडिल स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र हनोदा विधायक प्रतिनिधि दानेश्वर यादव,भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश पटेल, बूथ अध्यक्ष एवं पंच दौलत यादव,पंच राजेश साहू,पंच भोजराम साहू, युवा संगठन संरक्षक रमेश पटेल, युवा संगठन उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुंभकार, संगठन सचिव थानेश साहू ,यादव समाज अध्यक्ष रमेश यादव,श्रवण यादव,किशन साहू,विष्णु भूटान,लेश्वरी पटेल, कुणाल कुंभकार, देवेंद्र मिरचे, हिमांशु साहू भेषशराम पटेल रोशन पटेल आदि ग्रामीण जन शामिल हुए।






