देवरी (ख)में 4 सितंबर को शहादत दिवस समारोह,परिजनों मेधावी छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

अण्डा। कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद की स्मृति में 4 सितंबर 2026 को 26वां शहादत दिवस ग्राम देवरी (ख) में समारोह आयोजित होगा। शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ परिजनों, मेधावी छात्रों, शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। इसी दिन श्री सिद्धिविनायक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राज्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसुम प्रमोद देशमुख, सरपंच ग्राम पां देवरी (ख) करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंवर सिंह निषाद, विधायक गुंडरदेही क्षेत्र उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, विरेन्द्र साहू एवं बालमुकुंद देवांगन, पूर्व विधायक गुंडरदेही, कांति सोनेश्वरी, सदस्य जिला पंचायत बालोद, पुरुषोत्तम चन्द्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, कुलदीप साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल ओटेबंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
समारोह में डॉ. परदेशीराम वर्मा, राजेन्द्र निषाद, डॉ. घनश्याम निषाद, हरप्रीत सिंह, विजय सिंह, बद्री प्रसाद पारकर, डॉ. सोनाली गुप्ता, नंदकिशोर साहू, आर.आर. वाणी, पवन निषाद तथा एन.के. राठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।


सुबह 8 बजे से कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे शांति पाठ एवं श्रद्धांजलि से होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे अतिथियों का आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर तथा शहीद परिजनों का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही मेधावी छात्र, शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान भी होगा।

स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा

श्री सिद्धिविनायक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा सामान्य चिकित्सा परीक्षण, बीपी और बीएमआई जांच की जाएगी। दंत जांच डॉ. हर्षिता तिवारी, वरिष्ठ दंत चिकित्सक द्वारा होगी।
कार्यक्रम में ए एंड के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशेष संगीत प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका निर्देशन अनुभाव जैन एवं कला शर्मा करेंगे।
अमर शहीद दुर्वासा लाल निषाद के पिता मुनीलाल निषाद एवं माता बोधनी बाई निषाद, देवरी (ख), सहित शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि देने और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह जानकारी शहीद के पिता जी मुनी लाल निषाद व सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद देशमुख ने दी।