घोरारी व रानीतराई में मनाया गया वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस, हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को समृद्घ बनाना है, तभी पुरखों का सपना पूरा होगा-अशोक साहू

पाटन । ग्राम रानितराई के समीपस्थ ग्राम घोरारी में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित वीर नारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के ओएसडी आशीष वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ठाकुर जिलाध्यक्ष आदिवासी समाज धमधागढ़, अध्यक्ष आदिवासी समाज पाटन, एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, विशेष अतिथि के रूप में रमन टिकरिहा, वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता रामचरण ठाकुर, कमलेश नेताम संरक्षक पाटन आदिवासी समाज कोषाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, सहित अन्य सभी अतिथियों ने जाकर आदिवासी समाज के देवस्थल पर जाकर पूजा-अर्चना की, इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं द्वारा रानीतराई में बुढ़ा देव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद रानीतराई के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में शहीद वीर नारायण की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- आदिवासी समाज अपनी गौरव, संस्कृति, अस्मिता की हमेशा रक्षा की है, गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना शहीद वीर नारायण सिंह का सपना था, हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को समृद्घ बनाना है, तभी पुरखों का सपना पूरा होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे आदिवासी कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि- शहीद वीर नारायण का जन्म 1795 में सोनाखान रामसाय बिंझवार जमीदार परिवार में हुआ था, उनके पिता जीवनभर अंग्रेजों और भोसले के विरुद्ध संघर्ष करते रहे, उन्ही के तरह शहीद वीर नारायण भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए अंग्रेजों से लड़ते रहे। 10 दिसंबर 1857 को उन्हें रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फांसी पर लटकाया गया था, आज हम उनके शहादत को याद करते हुए उनको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष कांग्रेस नेता कमलेश नेताम ने कहा- शहीद वीर नारायण सिंह ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। हमें उनके आदर्शों का अनुशरण कर समाज के विकास एवं प्रगति के लिए कार्य करना है।

इस अवसर पर महादेव ठाकुर, दुलार सिंह ठाकुर, नोहर ठाकुर, ब्रिज लाल मंडावी, पुरषोत्तम पोडेटी, चतुर सिंह ठाकुर, मोहन ठाकुर, गुहा नेताम, मंजू नेताम, रामनाथ साहू, रामु ओटी, टेकराम नेताम, रवि ओटी, नंदू ओटी, गुरु दयाल ठाकुर, चमेली साहू, ऋषभ चन्द्राकर, पोषण साहू, डेविड चन्द्राकर, रंजीत मार्कण्डेय, वीरेंद्र रात्रे हरीश साहू, अंजू जांगड़े, योगेश्वर चन्द्राकर, योगेश ठाकुर, भुवन ठाकुर, धनाजीत ठाकुर, सहित सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के लोग हजारों लोग व स्थानीय कांग्रेस जन उपस्थित रहे।