पाटन।रानीतराई समीपस्थ ग्राम पाहन्दा झा एक ऐसा गाँव जहाँ है देशप्रेम का जज्बा,देश पर मर मिटने की चाहत…ग्राम के युवाओं का सेना और पुलिस में जाकर देश की सेवा करने का भाव किसी से छुपा नही है।

ग्राम में रविवार को शहीद दिवस मनाया गया।ग्राम के वीर सपूतों के बलिदान की गाथा को याद कर उन्हें सच्चे दिल से श्रद्धाजंलि दी गई।

विदित है कि ग्राम के मनोज वर्मा 12 जुलाई को मदनवाड़ा में शहीद हुए थे और 13 जुलाई को युवराज ठाकुर शहिद हुए थे।ग्राम के दोनों वीर सपूतों की पावन स्मृति में यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैनिक ग्राम पाहंदा झा में वीर सपूतों को याद कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से थाना रानीतराई के थाना प्रभारी सहित गांव के मुखिया दिनेश ठाकुर, शहीद मनोज वर्मा के पिता नरसिंह वर्मा माता राधा बाई वर्मा बड़े भाई संतोष वर्मा शिशुपाल वर्मा योग्य कुमार बघेल जितेंद्र यदु शिक्षक टेकेश्वर यदु शिक्षक अश्वनी यादव लीलाधर बघेल सहित गांव के युवा उपस्थित हुए।रविवार को अवकाश होने के बावजूद स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






