राजू वर्मा पाटन।पाटन में मारुति सुजुकी एरिना के नए शोरूम का उद्घाटन हुआ। अब वाहन खरीदने वाले लोगों को अपने नगर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा पाटन नगर में मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियां मिलेंगी।


सोमवार को पाटन दुर्ग रोड पर शाकम्भरी चौक में मारुति शोरूम का उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन योगेश निक्की भाले द्वारा फीता काटकर ब्रांच का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर MD सूरज चौहान समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यापारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

निक्की भाले ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक ऑटोमोबाइल सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। अब लोगों को वाहन से जुड़ी सेवाओं के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यहां मारुति सुजुकी के विभिन्न मॉडल की जानकारी, बुकिंग, फाइनेंस सुविधा और वाहन से संबंधित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को सुगमता से लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर सीईओ अंकित आनंद,जीएम फैसल खान और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर मंतोष कुमार उपस्थित रहे।








