पाटन। दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढ़ौर में बैंक ऑफ़ बरोदा आरसेटी द्वारा 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर सशक्त बनाना है ग्राम पंचायत में 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया, इस अवसर पर को जनपद पंचायत पाटन के सीईओ जागेंद्र साहू द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया एवं शान द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराए, अतिरिक्त सीईओ श्वेता यादव द्वारा महिलाओं को समूह के माध्यम से नियमित रूप से राजमिस्त्री का कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया, आरसेटी डायरेक्टर गुलशन द्वारा प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को स्वयं तक सीमित न रखकर उसका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मेघा ठाकुर द्वारा सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर जिला आवास योजना प्रभारी वेदप्रकाश भीमसेन गुप्ता बीपीएम सागर पंसारी अमित द्विवेदी पंचायत सचिव प्रदीप चंद्राकर राहुल साहू प्रशिक्षक अमित कुमार सुशील ठाकुर निशांत साहू सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहे






