मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन…120 जोड़े विवाह के सूत्र में बंधे

पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोंगरिया कला में शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 120 जोड़े विवाह के सूत्र में बंधे। पंडरिया परियोजना के 25,कुंडा परियोजना के 35 तथा कुकदूर परियोजना के 60जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं।इसमे से कुकदूर परियोजना के 28 बैगा जोड़ें हैं।इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट,जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू,जनपद सदस्य अंजनी साहू,मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी,कृष्णा चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता ,परिजन व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।