संसद से सड़क तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नक्सलियों व छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जन आंदोलन

राकेश कुमार

कुम्हारी।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व पार्टी उच्च नेतृत्व के निर्देश व भिलाई भाजपा अध्यक्ष के आह्वान पर पाटन विधान सभा के उत्तर, दक्षिण, मध्य, व कुम्हारी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय राजमार्ग चक्का जाम किया गया चक्का जाम कुम्हारी स्थित कांजी हाउस में नेशनल हाइवे क्रमांक 53 पर किया गया इस चक्का जाम से सड़कों के दोनों ओर सैकडों की संख्या में वाहनों के पहिए थम गए।घंटों भर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नक्सलियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर गुस्सा जताया। चक्का जाम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल सहित चारों मंडल के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बस्तर में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या के विरोध में नक्सलियों के खिलाप जमकर आक्रोश जताया गया यही नही छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाप जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन भी किया गया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि बस्तर में किये गए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या नक्सलियों की कायरता व प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाती है उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के भूपेश राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है नक्सलियों द्वारा आम जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को टार्गेट कर उनकी हत्या की जा रही है। विरोध कर रहे अन्य भाजपा नेताओं ने भी प्रदेश सरकार पर तीखी आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया यही नही किसान मजदूर व प्रदेशवासियों के साथ क्षल करने का भी आरोप लगाते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने पर भी हामी भरी गई। बता दे कि कुम्हारी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद राजू निषाद के नेतृत्व में यह प्रदेश व्यापी बड़ा कार्यक्रम रहा जिसमें कुम्हारी मंडल के सभी गुटों को साध कर एक मंच में एकत्रित कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल सहित भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन मंडल लालेश्वर साहू, राकेश पांडेय, पी.एन. दुबे, मनोज वर्मा, लोकेश साहू, मयंक गुप्ता, आकाश शर्मा, रामकुमार सोनी, रामाधार शर्मा, कैलाश यादव, रीता पांडेय, तृप्ति चंद्राकर, सुनीता कुर्रे, रागिनी निषाद, राधा ठाकरे, गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर, हरिदास वैष्णव, अश्वनी साहू, राजकुमार सिंह, अनुराग गुप्ता, आशीष शुक्ला, बॉबी श्रीवास्तव, मिथिलेश यादव, नारायण सोनकर, उमाकांत साहू, सुजीत यादव, विकास सोनकर, अश्वनी देशलहरे, गोविंद बघेल, विक्की सोनी, मनोज पटेल, डिकेश पटेल, पार्षद विनोद बंजारे, ओंकार मार्कण्डेय, सौरभ पांडेय, मोहित पटेल, गोलू सिंह, उमाकांत साहू, इमरान रिजवी, दीपक चतुर्वेदी, गिरीश सोनी, उमेश ध्रुव, सुरेश जोशी, राजेश चंद्राकर, संतोष वर्मा, दीपक चतुर्वेदी, आलोक दुबे ,गौरव पटेल, इमरान रिजवी, गोविंद यादव, ओम प्रकाश साहू, विनोद चंद्राकर, उमेश ध्रुव, प्रकाश जैन सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।