ग्राम  ढौर में वृहद पौधारोपण, एक पेड़ माँ के नाम अभियान



पाटन।एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में आवास हितग्राहियों को पेड़ वितरण और स्कूल तथा आंगनबाड़ी में वृक्ष लगाए गए। इसमें प्रमुख रूप से उपस्थित गांव के प्रथम नागरिक मेघा ठाकुर, पंच योगेश्वर यादव, कुसुम साहू, देवश्री साहू, रोजगार सहायक निशांत सोनबोइर, पंचायत ऑपरेटर बिंदु साहू, सक्रिय महिला संधिया और शांति साहू, गौकरण यादव उपस्थित थे।