पंडरिया।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,माउंट आबू द्वारा अगस्त 2026 में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य 10 करोड़ नागरिकों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है। यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक सक्रिय रूप से आयोजित किया जा रहा है।अभियान की मुख्य उद्देश्य: युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा राजयोग मेडिटेशन के जरिए आंतरिक शक्ति को बढ़ाना है।अतः स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण अंचलों और विभिन्न सेवा केंद्रों पर विद्यार्थियों व आमजन को सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है।

इसी तारतम्य में स्थानीय ब्रह्माकुमारीज संस्थान पंडरिया द्वारा सेजेस स्कूल पंडरिया, पाढ़ी हाईस्कूल एवं कन्या शाला पंडरिया में नशामुक्ति कार्यक्रम संचालित किया गया।जिसमें संस्थान की संचालिका बी.के. कुंती द्वारा बच्चों एवं स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । यह राष्ट्रव्यापी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके तहत करोड़ों लोग जुड़कर नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प ले रहे हैं।






