बलराम यादव
पाटन।: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार हरेली पर्व पाटन विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। गोड़पेंडरी में स्थित संजय साव मिनरल्स में हजारों की संख्या में पौधारोपण किया गया। ग्राम के जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण के साथ वन मित्र सहित ग्रामीणों बड़ी संख्या में वृहद पौधारोपण अभियान में शामिल हुए। सुबह से ही पौधारोपण को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्सुकता देखी गई। हर एक ग्रामीण पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। गोड़पेंडरी में संजय साव मिनरल्स में लगातार हर साल अभियान चलाकर पौधारोपण किया जाता है। अभी वर्तमान में वन मित्र भी बनाया गया है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पांच एकड़ से अधिक जमीन पर लगातार पौधारोपण पिछले पांच साल से किया जा रहा है। अब तक सभी पौधा पेड़ बन गए है। चारों तरफ हरियाली देखने को मिल रही है। एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत भी गोड़पेडरी पंचायत प्रतिनिधियों ने भी ग्राम पंचायत के सामने पौधारोपण किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य दुनेश्वर मानकुर, सरपंच तोरण साहू, उपसरपंच पप्पू गायकवाड सहित पंचगण उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प भी लिया। ग्रामीणों का कहना है कि खादान क्षेत्र होने के कारण गर्मी के दिनों में काफी धूल उड़ता है। इस तरह से पौधारोपण किए जाने से ग्रामीणों से धूल से मुक्ति मिलेगी।

पाटन से बलराम यादव की रिपोर्ट





