अंडा। राष्ट्रीय सेवा योजना माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम सिरसिदा विकासखंड गुंडरदेही जिला बालोद में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर आयोजित की जाती है जो युवाओं में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा राष्ट्र निर्माण और समूचे समाज की सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध किया जाता है सुबह शिवरार्थी प्रभात फेरी कर गाओ वाले को जागरूक किए उसके बाद गांव के चंद्राकर पारा में पानी निकाशी के लिए नाली निर्माण , दर्शनीय स्थल श्री विष्णुधाम ओटेबंद मंदिर प्रांगण के पूरा आस पास साफ सफाई , तालाब में पचरी निर्माण,गली गली में नुक्कड़ नाटक के नशा मुक्ति के लिए जागरूक किए एवं गांव के व्यक्तियों को संदेश दिए । जिसके बाद बौद्धिक सत्र का उदघाटन में मुख्य अतिथि की आसंदी पर प्रतिभा ठाकरे (एस. ड.एम. गुण्डरदेही) , कोमल सिंह ध्रुव ( तहसीलदार गुण्डरदेही),संजय शुक्ला( कार्यक्रम अधिकारी शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय गुण्डरदेही) एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ जिसमें तारणी चंद्राकर (अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद),पुष्पेंद्र चंद्राकर ( युवा मोर्चा दुर्ग), पद्म ऊषा बारले (पंडवानी गायिका), रजनी रजक (ढोला मारु गीत के लिए राष्ट्रपति पुरस्कृत),लिलेश्वर साहू (छत्तीसगढ़ शासन मिनिमता सम्मान से सम्मानित )पुरुषोत्तम चंद्राकर ( अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही), सरस्वती चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत सिरसिदा, कुलदीप साहू ( अध्यक्ष भाजपा मंडल ओटेबंद) ,संध्या खरे ( जनपद सदस्य गुण्डरदेही ),ख़ेमन चंद्राकर ,एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्देश्य छात्रों को जीवन में सामाजिक मूल्यों के साथ साथ व्यक्तित्व के विकास के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें सात दिवसीय तक छत्तीसगढ़ शासन राष्ट्रीय सेवा प्रकोष्ठ की योजना नशा मुक्त युवा थीम की गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें नशा मुक्ति अभियान , नूकड़ नाटक, इस कार्यक्रम के आयोजन पर ग्राम के प्रमुख कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्राम जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और इस दल के साथ जागरूक करने के लिए लोगों के बीच सात दिन तक हम भी कार्य करेंगे, कार्यक्रम का प्रारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार महा नदी हे अपार से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में संचालन स्वयं सेवक सत्यवती देवदास ने किया । अधिकारी आभार व्यक्त गुलशन साहू ने किया। इस अवसर पर जिला संगठक डॉ लीना साहू ,कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम साहू वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेंद्र ,रुचि देशमुख, रुद्र प्रताप साहू ,रोशन साहू,अभिषेक कुमार, मिथलेश कुमार,विक्की साहू,ज्योति साहू दीपिका सोनकर ,चित्रांशी ,सिमरन, इंद्राणी सेन,गुलशन,हर्षित बारले,सोमेश कुमार एवं समस्त स्वयंसेवक सेवकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।







