अवैध रूप से लकड़ी परिवहन कर रही  मेटाडोर रास्ते में बिगड़ गई, फारेस्ट विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लकड़ी ठेकेदार गाड़ी छोड़ने बनाने लगा दबाव, पढ़िए पूरी खबर


बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लॉक में लगातार लकड़ी काटने वाले लोग काफी सक्रिय हैं। गांव गांव में दलाल के रूप में आदमी रखे हैं जो कि भोले भाले  गांव वाले किसानों को पैसों की लालच देकर उनके खेत पर स्थित बड़े-बड़े पेड़ों को सस्ते दाम पर खरीद कर काट करके महंगे दाम पर बेच रहे हैं।

राजस्व विभाग व फॉरेस्ट विभाग भी इस मामले में जब सूचना मिलती है तभी कार्रवाई करती है। जबकि एसडीएम पाटन विपुल कुमार गुप्ता ने स्पष्ट सभी पटवारियों को  निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां लकड़ी कटाई हो रही है वहां के पटवारी तत्काल उसका सूचना देवे।  लेकिन सूचना नहीं मिलने के कारण भी राजस्व स्वामला कार्रवाई नहीं कर पा रही है । वही फॉरेस्ट विभाग की बात करें तो फॉरेस्ट विभाग भी एक-दो छोटी-छोटी करवाई कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।  आज बुधवार को दोपहर को  भरर रोड पर एक मेटाडोर लकड़ी से भरी हुई खड़ी थी बताया जा रहा है कि लकड़ी का परिवहन कर रहा है।। मेटाडोर खराब हो गई इस कारण बीच रास्ते में खड़ी करनी पड़ी। 

इसकी सूचना फारेस्ट के कर्मचारियों को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचकर  कार्रवाई शुरू की । कार्रवाई शुरू होती उससे पहले  लकड़ी के ठेकेदार का फोन आना शुरू हो गया ओर गाड़ी को छोड़ने की मांग करने लगे।  लेकिन जब तक कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। चर्चा यह भी है की  फॉरेस्ट विभाग के एक कर्मचारी के साथ  लकड़ी के ठेकेदार ने झुमा झटकी  किए है। लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है । बताया जा रहा है कि अभी उत्तर पाटन, मध्य पाटन एवं दक्षिण पाटन में लकड़ी कटाई करने वालों का काम जोरों से चल रहा है।  इधर इन पर कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला भी बुलंद हुआ है । आज जिस गाड़ी से लकड़ी परिवहन किया जा रहा था जिसे फारेस्ट के डिपो में खड़ी कराई गई है।