डिजिटल टैक्स कलेक्शन की तरफ बढ़ रहा मटंग – अमित हिरवानी


पाटन । पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत मटंग में टैक्स कलेक्शन के लिए पंचायत कि तरफ से क्यू आर कोड रखा गया है , जिसमें जनता अपना टैक्स राशि सीधे पंचायत खाते में डाल सकती है। और इसी क्रम में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भी संचालित किया जा रहा ,अब पंचायत में ही गांव में मजदूर और नागरिक पैसा निकाल व डाल सकते है अपने खाते में ,जाती ,निवाशी, जन्म प्रमाण पत्र, अविवादित बटवारा ,नामांतरण जैसी सारी सुविधाएं अब पंचायत में ही उपलब्ध है।
सरपंच अमित हिरवानी का कहना है कि उनकी पंचायत लगातार ग्रामीणों के सेवा के लिए तत्पर है , डिजिटल टैक्स कलेक्शन से पंचायत में पारदर्शिता आएगी। हमारे मटंग में हर कार्य को पंचायत के निगरानी में रखा जाता है ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो इश्का पूरा ख्याल रखा जाता है । हमारा लक्ष्य है कि इस बार वूमेन फ्रेंडली पंचायत बनाना और महिला सुरक्षा का ध्यान रखना। इसके लिए vbgramg के अलावा महिलाएं आत्मनिर्भर बने इसके लिए समूह बनाया जा रहा जिससे महिलाएं FPO के माध्यम से खुदका व्यापार शुरू करे व आत्मनिर्भर बने ।