राकेश कुमार
कुम्हारी।विश्व महिला दिवस से प्रेरित होकर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मातृ शक्तियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम कुम्हारी मंडल महिला मोर्चा के द्वारा वार्ड नंबर 15 स्थित भाजपा कार्यालय में रखा गया था, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सरला आचार्य एवं सुश्री कंचन सिंह, जिला महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रभारानी साहू, मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती रजनी तिवारी, की गरिमामय उपस्थिति में सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ, महिला मोर्चा के द्वारा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूर्व अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती कमला निषाद जी, पूर्व पार्षद व पूर्व एल्डरमैन श्रीमती रजनी तिवारी, श्रीमती उर्वशी नायक, श्रीमती रमा साहू, श्रीमती नीलिमा पाॅल का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री बृजेश बिजपुरिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती स्वीटी कौशिक, विशिष्ट अतिथि प्रेम लाल साहू श्रीमती सरला आचार्य सुश्री कंचन सिंह एवं जयप्रकाश यादव जी का महिला मोर्चा के द्वारा मोमेंटो एवं श्रीफल के द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद ने किया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई जिला महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती रीता पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती तृप्ति चंद्राकर,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा कोसरिया, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्रीमती भावना बंजारे, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती गीता निर्मलकर, मंडल मंत्री श्रीमती राधा ठाकरे, श्रीमती जानवी देवांगन, श्रीमती ललिता ठाकुर, श्रीमती नेमबत्ती साहू, श्रीमती नीतू पाॅल, श्रीमती धारा गोहिल, श्रीमती मयूरी गोहिल, श्रीमती पूर्णिमा पात्रा, श्रीमती पूर्णिमा राव, श्रीमती जूली सिंह, श्रीमती कविता रात्रि, सहित कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
