दक्षिण पाटन अंतर्गत ग्राम चुलगहन में हर्ष और उल्लास से मनाया गया माटी पूजन दिवस

तोरन साहू(7389384721)

रानीतराई । दक्षिण पाटन अंतर्गत ग्राम चुलगहन में आज अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने धरती माता यानि मिट्टी को संरक्षित करने की दिशा में शपथ लिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा, मनीष साहू सीईओ जनपद पंचायत पाटन, सरपंच नीरा पुलस्त्य साहू, सरपंच प्रतिनिधि पुलस्त्य साहू, समस्त पंचगण, ग्राम के गणमान्य जन गोसू राम, रोहित दास, बेनीराम, सुदर्शन साहू, गणेश साहू, कीरू ठाकुर, भीषम साहू, संतोष रघुवंशी, रमेश साहू, दिनेश साहू, फत्तु राम साहू, चैतु राम, दुकालू निषाद, ग्राम बैगा गिरधर ठाकुर, शोभित साहू, बाहर साहू, परदेशी ठाकुर, भगत पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गांव के अकोल चौक में देवता के पास धान छीच कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर संपन्न हुआ।