शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अंडा में मटका सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

अंडा। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अंडा में मटका सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्ययनरत बच्चों ने श्रीकृष्ण राधा के परिधान में रास लीला एवं गीतों का प्रदर्शन किये। शासन के निर्देशानुसार बस्ता विहीन शनिवार के परिपालन में भारतीय संस्कृति कसे जोड़ने का प्रयास किया गया। उपासना निर्मलकर, मानसी, सौरभ साहू, शौर्या, नीरज, तनमय के साथ अधिकांश बच्चों ने घर से ही राधा कृष्ण के रुप में तैयार होकर आये और अपनी प्रस्तुति दी।

श्रीमती पेमिन नागवंशी और प्रेमीन चन्द्राकर ने बच्चों को श्रीकृष्ण की जीवनी और उनके जनहित के कार्यों पर प्रकाश डाले। वैसे भी वर्तमान भौतिकवादी परिवेश में नवनिहालों को अपनी सभ्यता और संस्कृति जोड़ना बहुत आवश्यक हो गया है। विद्या अर्जन तभी सार्थक होगा जब बच्चों में संस्कार और नैतिकता की जानकारी हो।

शाला परिसर में आयोजित मटका सजाओ प्रतियोगिता के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रयास को चिन्हित कर पुरस्कृत भी किया जायेगा बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर मटका की आकर्षक सजावट किये। बच्चों की रंगारंग कार्यक्रम में चन्द्रहास साहू (प्रधान पाठक), श्रीमती पेमिन नागवंशी, श्रीमती प्रेमीन चन्द्राकर, जामवंत साहू, कुसुमलता यादव, मोनिका साहू, सीता साहू उपस्थित रहे।