मातृभूमि कर्मचारी संगठन द्वारा दिनांक 21.10.2025 को दीपावली मिलन प्रतिभा सम्मान व समुदाय से संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें गांव के मेधावी बच्चे जो की 10वीं ,12वीं स्नातक, स्नातकोत्तर तक के बच्चों को संगठन द्वारा चांदी के मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कन्या रत्न सम्मान के रूप में गांव के छ: माताओं को बच्चों के किट देकर सम्मान किया गया। संगठन के 10 कर्मचारियों का उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गांव से अग्निवीर में चयनित होने पर और संगठन में नए सदस्य के रूप में जुड़ने पर उनके माता-पिता को चांदी का मेडल और सॉल भेंट कर सम्मान किया गया। सेवा निवृत्त होने पर श्री जितेंद्र साहू उपअभियंता जल संसाधन विभाग रुद्री का संगठन द्वारा श्रीफल, अभिनंदन पत्र, पुष्प पौधा एवं सॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री बलराम सिंह सूर्यवंशी जी के निर्वाण पश्चात संगठन की ओर से उसकी धर्मपत्नी श्री मति अम्बिका सुर्यवंशी का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री टीका राम कंवर सेवानिवृत्त डीएसपी एवं जिला पंचायत सदस्य ने संगठन के लोगों का सहयोग करने एवं जन समुदाय के सहयोग से कार्य करने की बातें कही मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर व्ही.पी.चन्द्रा प्राचार्य स्वामी आत्मा नंद उत्कृष्ठ विद्यालय सिंगपुर ने सर्वप्रथम मातृभूमि कर्मचारी संगठन के कार्यों की काफी प्रशंसा की। जिसमें अब तक 48सदस्य संगठन में जुड़ चुके हैं जो गांव में शिक्षा ,स्वच्छता, एवं सामाजिक विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस गांव का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस विद्यालय से यह सभी कर्मचारी पढ़कर के निकले हैं इस विद्यालय का कर्ज चुकाना चाहते हैं आप सबको उनका सहयोग और उत्साह वर्धन करना चाहिए। कर्मचारी संगठन जो की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रही है उन्होंने गांव के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों के विकास एवं स्कूल की वातावरण और शिक्षा स्तर में सुधार हेतु कार्य योजना तैयार की है जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय को सुंदर बनाने के लिए मैदान के चारों ओर सुंदर पाम के पौधे का रोपण किया जाएगा जिससे विद्यालय की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही बच्चों के पहनावे में नवीनता लाने हेतु रंगीन ड्रेस संगठन की ओर से प्रदान किया जाएगा ताकि विद्यालय एक निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित हो सके। विद्यालय के विकास हेतु जो अन्य आवश्यकताएं हैं जैसे सीसीटीवी कैमरा, माइक सेट, स्मार्ट टीवी ,स्कूल स्कूल का प्रवेश द्वार, स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु रंग मंच, स्कूल के मैदान पर समतलीकरण करने आदि आवश्यकताओं को ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति , विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग के साथ साथ गांव के जनसहयोग से करने हेतु बातें कही गई। डॉक्टर व्ही.पी. चन्द्रा प्राचार्य सेजेस,
श्री जोहन नेताम प्राध्यापक डाइट नगरी एवं श्री ए. आर. साहू प्राचार्य बालक शाला मगरलोड ने स्कूल में दान की परंपरा को स्कूल में लागू करने के लिए जन समुदाय से ही निवेदन किया उन्होंने विद्यालय को मंदिर का दर्जा देते हुए बच्चों को भगवान स्वरूप माना है और पढ़ाने वाले शिक्षकों को सबसे बड़ा पुजारी कहा है। दान देने के लिए सबसे पवित्र स्थान स्कूल से दूसरा कोई नहीं हो सकता। सभी प्रवक्ताओं ने स्कूल विकास में सबके सहयोग की बातें कही। सभी पूर्व विद्यार्थियों ने डॉ. व्ही. पी. चन्द्रा सर को एवं सभी अतिथियों को मधु कामनी पुष्प पौधे भेंट किए।
*प्रतिभा जिन्हें रजत सम्मान मिला*
कक्षा 10 वीं से पम्मी साहू पता भागवत,
12वीं से लक्ष्मण पिता गोविंद साहू,गीतिमा पिता झुमुक साहू
स्नातक में देविका पिता बन्धु राम, गीतांजली पिता हेमाराम कंवर
*उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान*
(भारतीय नौसेना अग्निवीर) श्री हरिओम साहू ,
गौतम लाल साहू, श्री मति खेमिन कंवर, अविनाश साहू, श्री मति कांति साहू,रामकुमार ध्रुव, तिमिरेन्द्रू शेखर कंवर,घनेन्द्र बंजारे,हरीश सिंह ध्रुव,चंद्रजीत सार्वा,
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री टीकाराम कंवर सेवानिवृत डीएसपी एवं जिला पंचायत सदस्य थे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर व्ही.पी. चन्द्रा प्राचार्य सेजेस श्री सिंगपुर
श्री जोहन नेताम प्राध्यापक डाइट नगरी, श्री ए.आर. साहू प्राचार्य शासकीय बालक शाला मगरलोड,श्री ओ.डी.बंजारे श्री एस.के.साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मोहनलाल साहू , श्रीमती चंद्रिका कंवर सरपंच ग्राम पंचायत परसवानी,
श्री यशवंत साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत परसवानी श्रीमती पुष्पलता यादव अध्यक्ष मातृभूमि कर्मचारी संगठन परसवानी,श्याम लाल यादव संरक्षक, घनश्याम साहू सचिव, रामकुमार ध्रुव, द्रोणाचार्य साहू,नरेंद्र कुमार साहू, खेमिन कंवर , श्रीमती गंगा दीवान,अविनाश साहू, सोमन यादव,तिमिरेन्द्रू शेखर कंवर,रामकुमार ध्रुव, भारती ध्रुव, दुबे राम दीवान,मोहन लाल साहू, लेखनारायण कंवर,अविनाश साहू, संदीप साहू प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक, समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पुष्प लता यादव ने प्रतिवेदन वाचन श्री संजीव बंजारे ने तथा कार्यक्रम संचालन श्री गौतम साहू शिक्षक ने की।







