मौसमी निर्मलकर का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ



पाटन।।शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन की बालिका मौसमी निर्मलकर का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ हैI इसका उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता जो पंजाब (चंडीगढ़) में आयोजित हुई थी,उसमें महाविद्यालय पाटन की दो बालिका मौसमी निर्मलकर और शिवानी निषाद का चयन हुआ था Iइससे पूर्व
अंतर्महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में महाविद्यालय पाटन के 5 खिलाड़ियों ने स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये थे,जिसमें से मौसमी निर्मलकर का चयन पंजाब (चंडीगढ़) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने बालिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी इस प्रतिभा की सराहना की और आगे भी प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है I महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापकों ने भी बालिका की सराहना की एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किये है I क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र कुमार मंडावी एवं अतिथि सहायक क्रीड़ा अधिकारी थानुराम बंजारे ने भी बालिका को  आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन कर जीत की उम्मीद जताई हैI