भाटापारा। स्थानीय मयूर उ.मा. विद्यालय के दो छात्राओं कु. स्वालेहा खान व आयुषी ध्रुव ने सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया ।उक्त संबंध में संस्था के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2024-25 में आयोजित कुराश स्पर्धा में शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ शासन के तरफ से 15-15 हजार रुपए का चेक माननीय जिलाधीश महोदय श्री दीपक सोनी व खेल मंत्री टंकराम वर्मा जी के हाथों प्रदान किया गया इसी के तहत दिनांक 19.07.25 को संस्था के संचालन समिति मयूर क्लब के पदाधिकारी रविंद्र जैन उपाध्यक्ष एवं श्रवण कुमार अग्रवाल सचिव ने भी दोनों छात्रों को 1100-1100 नगद राशि प्रदान कर उत्साह वर्धन किया समिति के अध्यक्ष अशोक बाजपेयी एवं कोषाध्यक्ष विजय कुमार मल जी ने भी छात्राओं की प्रशंसा करते हुए और भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।







