MBA 2026: IIM में एडमिशन लेने के अब तीन रास्ते; JAP, CAP और SAP में भाग लें




CAT स्कोर आने के बाद उम्मीदवारों के सामने IIM में एडमिशन के लिए तीन प्रमुख प्रक्रियाएं होती हैं— JAP, CAP और SAP। इन प्रक्रियाओं के जरिए इंटरव्यू और फाइनल सेलेक्शन किया जाता है।
यह रही तीनों एडमिशन प्रोसेस की जानकारी
1. जॉइंट एडमिशन प्रोसेस (JAP)
इस प्रक्रिया में कुछ चुनिंदा IIM शामिल होते हैं। उम्मीदवारों का चयन CAT स्कोर, एकेडमिक रिकॉर्ड, वर्क एक्सपीरियंस, इंटरव्यू और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाता है।
JAP में चयन कैसे होगा?
इस प्रक्रिया के तहत CAT स्कोर, शैक्षणिक रिकॉर्ड, इंटरव्यू और अकादमिक विविधता जैसे मानकों पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाता है।
2. कॉमन एडमिशन प्रोसेस (CAP)
देश के कई नए IIM इस प्रक्रिया के तहत एडमिशन देते हैं। इसमें कॉमन इंटरव्यू आयोजित किया जाता है। CAP में CAT स्कोर के साथ पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन होता है।
3. स्टैंडअलोन एडमिशन प्रोसेस (SAP)
कुछ IIM ऐसे हैं जो JAP या CAP के अलावा अपनी अलग चयन प्रक्रिया अपनाते हैं। इसमें CAT स्कोर के साथ इंटरव्यू और अन्य मानदंडों के आधार पर चयन किया जाता है।